मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई
शहर में घुमाने का वीडियो वायरल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पूर्णिया में शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार आर.एन. शाह चौक पर एक कथित मोबाइल चोर को पकड़कर लोगों ने सबक सिखाया। युवक ने एक राहगीर का मोबाइल उड़ाया था, लेकिन भागने से पहले ही लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पहले युवक की जमकर फजीहत की, फिर उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला डालकर चौक और आसपास के इलाकों में घुमाया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
इस दौरान कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। वायरल वीडियो में युवक शर्मसार हालत में दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे चोरी न करने की नसीहत देते सुनाई पड़ रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और शहर में चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। इसी गुस्से का नतीजा यह घटना मानी जा रही है। कार्रवाई पर उठ रहे सवाल हालांकि कानून के जानकारों का कहना है कि किसी आरोपी को सजा देना पुलिस और न्यायालय का काम है, भीड़ द्वारा इस तरह की कार्रवाई कानून हाथ में लेने की श्रेणी में आ सकती है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पूरे शहर में इसी घटना की चर्चा है। कुछ लोग भीड़ की कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े
सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक
श्रीराम वेद विद्यालय में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित
