कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्री श्री 180 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ
जय श्री राम के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के अकोल्ही गांव स्थित विजयीपुर और अकोल्ही नहर के बीच बजरंग बली मन्दिर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठान यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया ।यह यज्ञ ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय गणों के सानिध्य में हो रहा है ।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा गांव भ्रमण करते हुए अकोल्ही, बिशनपुरा गाव होते हुए झरही नदी के तट पहुंचा।
जहां से श्रद्धालुओं ने कलश मे जल भर कर पुन: यज्ञ परिसर में पहुंचे.जहां कलश स्थापन किया गया.इस यात्रा में 1001कन्याओं सहित अन्य लोग भाग लिया ।तीन दिनों तक चलने वाले यज्ञ में श्रीराम कथा,प्रवचन, का आयोजन किया गया है ।यज्ञ के आचार्य पंडित विनोद मिश्रा ने बताया कि यज्ञ समस्त पापों के नाश करने के लिए सरल उपाय है । यज्ञ पूजन से समस्त विघ्नों का निवारण होता है तथा जीवों में सदबुद्धि का प्रार्दुभाव होता है ।

प्रधानाचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है ।उन्होंने बताया कि यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है। जो विभिन्न बीमारियों से हमें बचाता है । उन्होंने बताया कि यज्ञ का मूल उद्देश्य लोक कल्याण होता है । आज विश्व में जो बीमारियां महामारी की तरह फैली हुई है।ऐसी रोगों से छुटकारा पाने के लिये ही काफी मात्रा में प्रतिदिन हवन किया जाता है तथा शंख व घण्टी की ध्वनि गुंजित रहती है ।उन्होंने बताया कि इन सारे विधियों का वैज्ञानिक आधार है । ध्वनि का भी वैज्ञानिक आधार है। जिससे विभिन्न प्रकार के कीटाणु नष्ट हो जाते है ।
इस मौके पर,पूर्व मुखिया राजद नेता हरेंद्र सिंह सरपंच डॉक्टर बालेश्वर राम, मुखिया मनोज मांझी ,ीडीसी दशरथ खरवार पैक्स अध्यक्ष ुदामा सिंह कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा ,ललन चौहान, कन्हैया चौहान,टुनटुन सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,अवधेश सिंह, अंगद प्रसाद, रंजन सिंह राजेश पांडे ाणा प्रताप सिंह,शिक्षक रामविलाश यादव,संतोष सिंह इंद्रजीत प्रसाद,श्री कांत यादव,डॉ संदीप यादव, अंकित चौरसिया अमरेंद्र यादव अनुराग श्रीवास्तव , उपेंद्र यादव, आदि हजारों श्रद्धालु शामिल थे ।
यह भी पढ़े
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोलीबारी कांड के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अररिया का सिपाही निकला फर्जी, पुलिस ने पहनाई हथकड़ी; बैग से वर्दी-बैज और जूते बरामद
भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचा
क्या मुजफ्फरपुर में घूम रहा है ‘साइको किलर’? एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, जांच में जुटी SIT
नवहट्टा में दो वारंटी, एक नशेड़ी धराए:पुलिस ने मुखबिर की सूचना कार्रवाई, कोर्ट ने जेल भेजा
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
योग संगम में गूंजा स्वस्थ तन-मन और स्वस्थ समाज का संदेश
जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया
