Headlines

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बंदूक भी बरामद; अंतिम संस्कार के दौरान चलाई थी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो पर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई रायफल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है,जानकारी के अनुसार, यह मामला 7 जून को सामने आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।

 

इस वीडियो में एक व्यक्ति अंतिम संस्कार के दौरान रायफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी बमबम यादव के रूप में हुई। पुलिस ने परबत्ता थाना में कांड संख्या 81/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

 

शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बमबम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली गई। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियार के लाइसेंस और अन्य संबंधित बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।एसपी शर्मा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से कानून का पालन करने और ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की,नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध और अवैध हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने यह संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!