Headlines

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर बस पड़ाव के समीप शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से होटल संचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया।

 

मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सीसवां खुर्द गांव निवासी एवं कृष्णा होटल के संचालक 35 वर्षीय विमल कुमार साह के रूप में हुई है। वह कृष्णा साह के पुत्र थे।

 

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपनी होटल खोलने के लिए दाउदपुर आ रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। दाउदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि फरार हाइवा चालक और वाहन की पहचान के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

 

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

 

यह भी पढ़ें

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

डीएम अभिलाषा शर्मा ने आशा बहाली में रिश्वत को लेकर CHC की BCM कुसुम कुमारी को किया सस्पेंड 

सीवान: मैरवा से भारी मात्रा में आशीर्वाद पाइप का नकली सामान जब्त

दो सगी बहनें CISF में चयनित होकर बढ़ाया दारौंदा का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड

Leave a Reply

error: Content is protected !!