मशरक की खबरें : विश्व हैंडबॉल एवं ओलंपिक दिवस पर प्रतिभा सम्मान सह वृक्षारोपण संपन्न
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में मंगलवार के शाम को विश्व हैंडबॉल एवं ओलंपिक दिवस के अवसर पर राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में खिलाड़ी सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के साथ केक काटकर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल ने किया ।
मौके पर मशरक नगर पंचायत उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह , वार्ड पार्षद सिकंदर कुमार , संघ की कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार , प्रभात चंद्र भूषण , महेश पोद्दार , विजय कृष्ण त्रिपाठी , राजेंद्र कुमार , राज कुमार सहित अन्य थे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय विद्यालय मशरक के खेल प्रशिक्षक रितेश कुमार सिंह ने किया।
विद्यालय ने अपने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , पुष्पा कुमारी , राजा कुमार सिंह , दूजा कुमारी , दीपशिखा कुमारी , शबाना खातून को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक लेकर लौटी सारण टीम को जिला हैंडबॉल संघ ने मोमेंटो , प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में करिश्मा कुमारी , खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी , प्रीति कुमारी , आरती कुमारी , रिचा कुमारी , राजनंदनी सिंह , मानसी कुमारी , अनन्या कुमारी , पलक कुमारी , संजना कुमारी , अनामिका कुमारी , रोशनी कुमारी , सोनाक्षी कुमारी एवं टीम कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार शामिल रहे।
मशरक में सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक सीएचसी में सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोगों को घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में तरैया के डुमरी छपिया गांव निवासी इंदू देवी,जो बाइक दुर्घटना में सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। बेन छपरा गांव निवासी आशोक सिंह, बंगरा गांव निवासी सोनापति देवी, चैनपुर ओवरब्रिज पर दिलीप कुमार,समीर कुमार और गंगौली गांव निवासी अभिषेक कुमार भी सड़क दुघर्टना में घायल हो गए।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद
शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर
मशरक की खबरें – अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका
