Headlines

मशरक की खबरें : दुमदुमा में पान दुकान में नकदी समेत हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर

मशरक की खबरें : दुमदुमा में पान दुकान में नकदी समेत हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा स्थित चतुर्भुजी शिव मंदिर के समीप रामजानकी पथ पर स्थित शिवशक्ति पान दुकान में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की ईंट की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर दुकान में रखी खाने-पीने की सामग्री, नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए।शनिवार सुबह जब दुकानदार सुभाष सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी देख घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने चोरी गई संपत्ति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

अज्ञात वाहन से बाइक और साइकिल में टक्कर,दो घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक छपरा एस एच 90 मुख्य मशरक के गोपालवाड़ी गांव में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक और साइकिल सवार दो लोगों को घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ललिता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया।

घायल बाइक सवार मशरक के हनुमानगंज गांव निवासी 25 वर्षीय इरसाद अली और साइकिल सवार कर्ण कुदरिया गांव निवासी तपेश तिवारी हैं। स्थानीय गोपालवाड़ी गांव निवासी आर्मी जवान संजय सिंह ने बताया कि बाइक और साइकिल सवार सड़क पर घायल हालत में गिरे पड़े थें। दोनों किसी अज्ञात तेज रफ्तार के वाहन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

Leave a Reply

error: Content is protected !!