शादी में हथियार लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार:5 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
22 मई को वायरल हुआ था वीडियो
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

नवगछिया पुलिस ने शादी समारोह में अवैध हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी बासुकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी वैभव शर्मा ने शनिवार को बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने जानकारी दी कि 22 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराते और हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए थे।वीडियो की जांच के बाद गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी बासुकी कुमार को महेशपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बासुकी कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित पांच गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, अबतक दो धराये
जमुई में थाना से महज 200 मीटर दूर सदर अस्पताल के गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ,निष्पक्षता बनाए रखें – घनश्याम पाठक
दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की
कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज
