एकमा अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 5 भूमि विवादों का हुआ निष्पादन
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):
शनिवार को एकमा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सीओ की अनुपस्थिति में अंचलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में रामप्रवेश साहू ने जनता दरबार का कार्य संभाला। जनता दरबार में भूमि संबंधी कुल पांच नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व में लंबित पांच मामलों का निष्पादन किया गया।
इस दौरान भूमि विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई और संबंधित पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों के समाधान का प्रयास किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार सहित राजस्व कर्मी, भूमि संबंधी मामलों से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें
दुनिया में धर्म सिर्फ भारत का है :रामाशीष सिंह
जन विकास सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा मुहर्रम पर किया गयाशरबत एवं मिठाई का वितरण
शिक्षा पाने के लिए हनुमान जी ने किया था शादी – मालती
सिधवलिया की खबरें : दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी
महम्मदपुर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे से आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं
28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी
दाऊदपुर में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
भीखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस
