Headlines

29 जून  🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’  की  जयंती पर विशेष 

29 जून  🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’  की  जयंती पर विशेष

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

जन्म : 29 जून 1931
मृत्यु : 21 दिसंबर 2011

भारत के जाने-माने भौतिक विज्ञानी पीके अयंगर आज इस दुनिया में बेशक नहीं है लेकिन आज भी उनके होने का अहसास होता है। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति का खिताब दिलाया है।

29 जून 1931 को जन्मे पद्मनाभन कृष्णगोपाल अयंगर भारत के गणमान्य परमाणु वैज्ञानिक थे। वे भारत के प्रथम परमाणु बम परीक्षण के सूत्रधार थे। वे भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के निदेशक और उसके बाद परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। वे भारत-अमेरिका असैनिक नाभिकीय सहयोग के विरुद्ध बोलने वालों में अग्रणी थे। उनका मत था कि यह समझौता अमेरिका का अधिक हित साधता है।

पद्मनाभ कृष्णगोपाल अयंगर एसटीईसी के पूर्व अध्यक्ष थे। इसके अलावा अयंगर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के पूर्व प्रमुख और भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष के पर भी रहे थे। परमाणु प्रयोगों में एक विशेष भूमिका निभाई थी। इसका उदाहरण भी पेश किया था।

भारतीय सेना ने भारत में पहला परमाणु परीक्षण 1974 में सैन्य बेस राजस्थान पोखरण टेस्ट रेंज में किया था। डॉ. राजा रमन्ना प्रोजेक्ट को लीड कर रहे थे लेकिन परीक्षण के लिए परमाणु हथियार अयंगर ने ही तैयार किया था। जब तक भारतीय सेना ने इस परमाणु का सफलतापूवर्क परीक्षण नहीं कर लिया था तब तक अयंगर ने इसे बेहद गोपनीय रखा था।

परमाणु परीक्षण की उपलब्धि के बाद भौतिक विज्ञानी पीके अयंगर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। हर वक्त कुछ नया करने की चाहत रखने वाले डाॅ. पीके अयंगर को कई बड़े पुरस्कार भी मिले थे। भौतिक विज्ञान की दुनिया में जीवन के आखिरी पड़ाव तक नायक बने रहे पीके अयंगर ने 21 दिसम्बर 2011 दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अपने जीवन के अंतिम वर्षों में अयंगर शांति कार्य में लगे रहे और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने पर जोर दिया था।

 

यह भी पढ़ें

छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर

सुपौल में 4,230 एमएल नशीले इंजेक्शन बरामद

सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ-चीप के साथ पकड़ाया अभ्यर्थी

दरभंगा पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 12 गिरफ्तार किए गए

मोतिहारी में साइबर ठगों के निशाने पर अफसर, एडीएम का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे रुपये

सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार

 PM Modi का युवाओं को दिया बड़ा संदेश-  जो खेलता है, वो खिलता है’

सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्‍टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!