गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के गया शहर में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की जीबी रोड शाखा से करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये के बैंकिंग फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के दो तत्कालीन प्रबंधकों सहित कुल 28 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राथमिकी बैंक के सहायक प्रबंधक कुमार दीपेश की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों और जालसाजों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये के वाहन ऋण स्वीकृत किए गए।
बैंक की केंद्रीय ऑडिट टीम द्वारा किए गए इंटरनल ऑडिट के दौरान घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में कई लोन खातों में दर्ज वाहनों के इंजन नंबर, चेसिस नंबर और मालिकाना दस्तावेज फर्जी पाए गए। ऑडिट रिपोर्ट में इसे साधारण गलती नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश बताया गया।
एफआईआर के अनुसार, बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर वारिस आजम और टीम सेल्स मैनेजर रोहित राज समेत अन्य आरोपियों पर नियमों की अनदेखी कर फर्जी लोन स्वीकृत कराने का आरोप है। आशंका है कि मोटे कमीशन के लालच में अधिकारियों ने फर्जी फाइलों को मंजूरी दी और हेराफेरी की रकम आपस में बांट ली।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें
छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
सुपौल में 4,230 एमएल नशीले इंजेक्शन बरामद
सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ-चीप के साथ पकड़ाया अभ्यर्थी
दरभंगा पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 12 गिरफ्तार किए गए
मोतिहारी में साइबर ठगों के निशाने पर अफसर, एडीएम का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे रुपये
सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार
PM Modi का युवाओं को दिया बड़ा संदेश- जो खेलता है, वो खिलता है’
सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण
