दरभंगा पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 12 गिरफ्तार किए गए
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से नौ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस की ओर से शनिवार को जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट में दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार, फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 14 जमानतीय और सात गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। इसके अलावा चरित्र सत्यापन के 27 और पासपोर्ट सत्यापन के 26 मामलों का भी निष्पादन किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 1 लाख 9 हजार 500 रुपये जुर्माने की वसूली की गई। हालांकि, इस अवधि में अवैध शराब, हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की कोई बरामदगी नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्रों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें
सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार
PM Modi का युवाओं को दिया बड़ा संदेश- जो खेलता है, वो खिलता है’
सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
गोरेयाकोठी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
