Headlines

मोतिहारी में साइबर ठगों के निशाने पर अफसर, एडीएम का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे रुपये

मोतिहारी में साइबर ठगों के निशाने पर अफसर, एडीएम का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे रुपये

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने इस बार प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाया है. अपर समाहर्ता (एडीएम) मुकेश कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप हैक कर उनके नाम से लोगों से रुपये मांगने की कोशिश की गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

 

शिकायत मिलते ही हरकत में आई साइबर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा ने तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई.शिकायत के बाद साइबर पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी जांच शुरू कर दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट को साइबर ठगों के नियंत्रण से मुक्त करा लिया.

 

कैसे हुआ हैक? पुलिस कर रही जांच फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर अपराधियों ने किस तकनीक या माध्यम से व्हाट्सएप हैक किया.इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किस स्थान से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे. मामले की तकनीकी जांच जारी है.कुछ दिन पहले भी अफसर बने थे निशाना यह पहला मामला नहीं है.

 

तीन-चार दिन पहले पीएचईडी विभाग के अधीक्षण अभियंता गजेंद्र पासवान का व्हाट्सएप भी साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था.लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के सोशल मीडिया और मैसेजिंग अकाउंट निशाना बनने से साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.पुलिस ने लोगों को किया सतर्क साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी अधिकारी, परिचित या रिश्तेदार के नाम से अचानक रुपये मांगने का संदेश या कॉल आए तो पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि जरूर करें.बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते या ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें.

 

थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकती है.जांच जारी, साइबर गिरोह की तलाश पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. अधिकारियों का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

 

यह भी पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 12 गिरफ्तार किए गए

सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार

 PM Modi का युवाओं को दिया बड़ा संदेश-  जो खेलता है, वो खिलता है’

सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्‍टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गोरेयाकोठी पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!