Headlines

राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

मुआवजा भुगतान में तेजी के दिए निर्देश

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

राम-जानकी पथ परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मशरक के राजकीय बुनियादी विद्यालय, बनसोही में आयोजित विशेष भूअर्जन शिविर का डीएम ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर में मौजूद रैयतों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

 

कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रैयतों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। जिन भूस्वामियों को निर्धारित मुआवजा दर पर आपत्ति है, वे आपत्ति दर्ज कराने के साथ-साथ मुआवजे की राशि भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

वहीं, जिन भूखंडों को लेकर आपसी विवाद है, उनकी मुआवजा राशि सक्षम न्यायालय में जमा कराई जाएगी और न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुसार भुगतान किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को अधिक से अधिक रैयतों से अभिश्रव प्राप्त कर शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने तथा कागजी और तकनीकी त्रुटियों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विशेष शिविर लगातार आयोजित किए जाएं, ताकि दस्तावेजों की त्रुटियां शिविर में ही दूर कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि का आंशिक दखल-कब्जा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने संबंधित प्राधिकरण को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर एसडीओ और डीएसपी के सहयोग से निर्माण कार्य बिना बाधा जारी रखा जाए।

 

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ संपन्न कराई जा रही है। मौके पर सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!