Headlines

अमनौर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, तीन गिरफ्तार

अमनौर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, तीन गिरफ्तार
कोलकाता से लौट रहे परिवार से बलहां चौक पर लूटे मोबाइल-पर्स, मढ़ौरा डीएसपी ने की पूछताछ

श्रीनारद मीडिया,  पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर थाना क्षेत्र के बलहां गाछी स्थित एसएच-104 पर बुधवार तड़के बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर एक परिवार से मोबाइल और पर्स लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन कथित अपराधियों को हिरासत में ले लिया है। मढ़ौरा डीएसपी ने अमनौर थाना पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।

 

पीड़ित बांदे गांव निवासी मो. शमशाद, पिता शहादत हुसैन ने बताया कि वह अपने बहनोई और भांजे के साथ मंगलवार की रात कोलकता से पटना पहुँचे।पटना से करीब ढाई बजे से बस द्वारा अमनौर पहुंचे थे। रात में कोई सवारी नहीं मिलने पर तीनों पैदल ही अपने गांव बांदे के लिए निकल पड़े।

बुधवार तड़के करीब तीन बजे जब वे थाना से थोड़ा आगे बलहां चौक गच्छी के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार तीन लोग आए और छीना-झपटी करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू भीरा कर मारपीट की और तीनों के मोबाइल, पर्स व अन्य सामान छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि त्वरित छापामारी कर तीन कथित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मढ़ौरा डीएसपी भी अमनौर थाना पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने अग्रेतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस लूटे गए सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें

सोनौली में सरकारी जमीन पर लगे आम के पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!