Headlines

सतर्कता जागरूकता दिवस पर मशरक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई ईमानदारी की शपथ

सतर्कता जागरूकता दिवस पर मशरक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई ईमानदारी की शपथ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को मशरक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई।

वहीं, पंचायती राज पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने भी कर्मियों के साथ शपथ ग्रहण किया।इसी क्रम में बीआरसी परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों को ईमानदारी, निष्पक्षता तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!