सोनौली में सरकारी जमीन पर लगे आम के पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक प्रखंड के सोनौली गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर लगे आधा दर्जन विशालकाय आम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ों की कटाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने आम के पेड़ों की बिना अनुमति कटाई कर दी गई, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
लोगों ने मामले की शिकायत अंचल कार्यालय में दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ लाखों रूपए के हैं हरे हैं। शिकायत मिलने के बाद अंचल कार्यालय से कर्मचारी कुंवर कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही भूमि की स्थिति का भी सत्यापन किया।जांच के दौरान प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया कि जिस जमीन पर पेड़ लगे थे, वह सरकारी गैरमजरूआ भूमि है। कर्मचारी कुंवर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि और उस पर मौजूद पेड़-पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
यह भी पढ़ें
पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण
बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन
आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी
