सोने का जेवर-बाइक के साथ आरोपी गिरफतार
दरभंगा में 5 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
4 फरार बदमाशों की पुलिस कर रही तलाश
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

दरभंगा जिले के प्रखण्ड के नेहरा थाना क्षेत्र में एक जून की रात लूट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए मोबाइल फोन, सोने की हनुमानी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है मामले में शामिल चार अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसडीपीओ बेनीपुर वासुकीनाथ झा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नेहरा थाना क्षेत्र के तरौनी गाछी के निकट नहर सड़क पर हुई लूट की घटना के जांच के दौरान तकनीकी और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
इस टीम में थानाध्यक्ष मोती कुमार, अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार, पुअनि अनील कुमार, सिपाही नारद कुमार, नूतन कुमारी, बीएचजी जवान इशरार अहमद खान और रामनरेश यादव शामिल थे। जांच के दौरान सबसे पहले मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नरपत नगर निवासी टुनटुन चौपाल को लूटी गई मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मोबाइल सकरी थाना क्षेत्र के सोररीपट्टी निवासी पंकज साहू को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पंकज साहू को गिरफ्तार किया।
आरोपी के घर से बाइक मिली
पंकज की निशानदेही पर पंडौल थाना क्षेत्र के बीह टोल नवटोलिया निवासी आशीष कुमार दास को गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से लूटकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आशीष कुमार दास से पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपितों पंडौल थाना क्षेत्र के यमसम निवासी दुर्गानंद ठाकुर और दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के भालपट्टी निवासी गोविंद कुमार चौपाल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसडीपीओ ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल सकरी थाना क्षेत्र के भालपट्टी निवासी प्रकाश मंडल, नरपत नगर निवासी साकेत कुमार, भालपट्टी निवासी रोशन कामती और नेहरा थाना क्षेत्र के पैठान कबई निवासी ब्रह्मदेव कुमार दास अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि नेहरा लुल्हवा चौक पर आइसक्रीम की दुकान चलाने वाले पैठान कबई निवासी लाल बाबू महतो से एक जून की रात करीब साढ़े दस बजे सकरी-कनकपुर से धरौड़ा तक बनी नहर सड़क पर तरौनी गाछी के निकट लूट की घटना हुई थी। पीड़ित के बयान पर नेहरा थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ
बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर
बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गयी
सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी
