सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थानाक्षेत्र के विशुनपुरा भाया मुसेहरी, सिवान सड़क पर लड़ौली गांव के समीप नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l जलजमाव और कीचड़ से बाइक-साइकिल सवार रोज दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं l
इसी समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया l प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बरौली विधानसभा क्षेत्र की इस मुख्य सड़क जो गोपालगंज और सिवान जिले को जोड़ता है, तथा प्रतिदिन दर्जनों यात्री बसे भी इस सड़क से होकर सिवान जाती है.इसकी दुर्दशा की सुध लेने वाला कोई नहीं है l
ग्रामीणों के अनुसार,पूर्व में स्थानीय विधायक मंजीत सिंह अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और अतिशीघ्र स्टीमेट बनवाकर सड़क ठीक कराने” का निर्देश दिया था, लेकिन एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी. किसी अधिकारी ने सड़क की सुध नहीं ली l
स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर लगे बदबूदार पानी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है.स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं l जलजमाव के कारण आए दिन बाइक व साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं l ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र सड़क और नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा l
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है l प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र पंडित,मुखिया प्रतिनिधि वोट सिंह, बीडीसी सदस्य मुनमुन कुमार,पवन वर्मा,मनोज सोनी,दीपक सोनी, शादाब हुसैन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे l
मारपीट में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर पुलिस ने महम्मदपुर गांव में गैलरी के विवाद में हुई मारपीट में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गत तीन दिन पूर्व महम्मदपुर के एक घर के गैलरी के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी सागर महतो और मुन्ना महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l
भारत शुगर मिल्स के गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव शर्मा का निधन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
भारत शुगर मिल्स के गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव शर्मा के असामयिक निधन की खबर से पूरे मिल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है l वहीं, शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई l
शोक व्यक्त करने वालों में गन्ना विकास विभाग के महाप्रबंधक आर.एस. मिश्रा,क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा एच.आर. मैनेजर दिनेश तिवारी अकाउंट मैनेजर सुशील जयसवाल,असिस्टेंट एच आर रजनीश सिंह,ईख प्रबंधक अमित त्यागी,पंकज सिंह,आशुतोष भारद्वाज,प्रशांत यादव,सौरभ मिश्रा ,राजीवन पिल्लई,राजन तिवारी समेत मिल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे l
[
अंग्रेजी शराब लदी एक स्कॉर्पियो जब्त
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर सड़क पर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कुशहर सड़क पर खड़ी एक स्कॉर्पियो की जांच की गई। वाहन से 414 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने लाया।
छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी l
यह भी पढ़ें
अमनौर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, तीन गिरफ्तार
मढ़ौरा-पटना मेमू ट्रेन की मांग तेज, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
सोनौली में सरकारी जमीन पर लगे आम के पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण
पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण
