Headlines

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने  गुरूवार को बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में निगरानी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के नवीन लोगो का अनावरण किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘Triple T’ (Transparency, Technology and Trust) से बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, सुशासन को मिलेगी नई मजबूती। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में विशेष निगरानी न्यायालय की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध एवं आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में सरकारी गवाहों को परिवहन भत्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के प्रत्येक जिले में निगरानी थाना तथा सभी अनुमंडलों में निगरानी ओपी स्थापित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। भ्रष्टाचारियों को चिह्नित कर बिहार सरकार उनके जब्त किए गए परिसरों में विद्यालय संचालित करेगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों, विधायकों तथा शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। न्याय के साथ विकास को गति देते हुए सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी गड़बड़ी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें

अमनौर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, तीन गिरफ्तार

मढ़ौरा-पटना मेमू ट्रेन की मांग तेज, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र 

सोनौली में सरकारी जमीन पर लगे आम के पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

Leave a Reply

error: Content is protected !!