Headlines

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गुरुवार को हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वासदेव साहनी, बंधन कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।यह गिरफ्तारी कांड संख्या 335/26, दिनांक 30/06/26 से संबंधित है।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वासदेव साहनी (स्वर्गीय जयपाल साहनी के पुत्र), बंधन कुमार (वासदेव साहनी के पुत्र) और एक विधि विरुद्ध बालक (वासदेव साहनी का पुत्र) शामिल हैं। ये सभी मठ लोहियार मलाही टोला, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी हैं।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।हरसिद्धि थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

 सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी

Leave a Reply

error: Content is protected !!