Headlines

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

पटना से गिरफ्तारी, दोनाली बंदूक-मोबाइल जब्त; सोना बेच कर लोहा खरीदने की कही थी बात

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक सिंह सकरा थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से वीडियो में दिख रही दोनाली बंदूक और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 जुलाई का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

 

इस वीडियो में युवक अवैध हथियार लहराते हुए ‘सोना बेचकर लोहा खरीदने’ जैसी बातें कह रहा था। वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर आम लोगों में भय और दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था।वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो सकरा थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस ने इसे समाज में भय और आतंक का माहौल बनाने का प्रयास मानते हुए सकरा थाना में मामला दर्ज किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-2) के नेतृत्व में गठित इस टीम ने लगातार छापेमारी की।

 

मिली सूचना के आधार पर आरोपी विवेक सिंह को पटना से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से वीडियो में प्रदर्शित दोनाली बंदूक और वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रील या वीडियो बनाने के दौरान कानून का उल्लंघन न करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

 सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!