Headlines

पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के धरहरा कला  में पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह आवास पर जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह द्वारा किया गया।श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजसेवी शिवेश सिंह, आशीष सिंह, मयंक सिंह, अजीत सिंह, लालू यादव, गोपाल सिंह, मोनू सिंह ,रामनरेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी का जीवन जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके द्वारा किए गए कार्य और आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें

शहादत दिवस पर पूर्व विधायक अशोक सिंह, रामदेव सिंह ‘काका’ समेत अन्य दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला

 उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी  को न्‍यायालय में पेश किया

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!