भैंस चोरी में कुख्यात चंदन नट गिरफ्तार, खंगाली जा रही संपत्ति
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भोजपुर जिला के आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद से हुई थी चार भैंसों की चोरी -सहार के सेवथा निवासी आरोपित का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास -वर्ष 2002 से है सक्रिय, डकैती समेत कई थानों में दर्ज हैं मामले जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव से बीते 30 मई को चार भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपित की पहचान सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी पिरू नट के पुत्र चंदन नट के रूप में हुई है। पुलिस अब इसकी अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की भी गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वंदना कुमारी के अनुसार, गिरफ्तार चंदन नट का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2002 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है।
वह पूर्व में डकैती के एक मामले में साल 2018 में जेल जा चुका है। चंदन नट इलाके का शातिर अपराधी माना जाता है। पुलिस की कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस पर सहार, संदेश, मुफस्सिल, उदवंतनगर और गड़हनी समेत कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की भैंसों की बरामदगी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें
मधेपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में हत्या के आरोपी और तस्करों समेत 14 गिरफ्तार
हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी
मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ
बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर
बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गयी
सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी
