Headlines

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

पुलिस पर हमले के मामले में था फरार, लाखौंचक गांव से हुई गिरफ्तारी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

लखीसराय पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात नितेश कुमार उर्फ नीतीश को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे क्यूल थाना क्षेत्र के लाखौंचक गांव से गिरफ्तार किया। अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान हुआ था हमला एसडीपीओ शिवम कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 2 मार्च को तेतरहाट थाना पुलिस क्यूल नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर रही थी।

 

इसी दौरान मौके पर मौजूद वाहन मालिकों और चालकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। कांड दर्ज होने के बाद से था फरार घटना के संबंध में तेतरहाट थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद से नितेश कुमार फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर तथा एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस पर हमला करने वाले वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

 

इसी अभियान के दौरान लाखौंचक गांव निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र नितेश कुमार उर्फ नीतीश को गिरफ्तार किया गया। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नितेश के खिलाफ क्यूल थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था।

 

डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई इस अभियान में तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय, एसआई रमेश पासवान, डीआईयू तथा एसटीएफ लखीसराय की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी

सोनू-मोनू को अरेस्ट कर घिर गई पुलिस, खुद जांच के लिए पहुंचे DIG

सहरसा: पुलिस की सघन छापेमारी, नहीं मिला कोई सरकारी अभिलेख

मुजफ्फरपुर में 13 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा मजफूर अहमद

जलावन की लकड़ी को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, शिवहर में एक की मौत, छह से अधिक घायल

ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी हो गई महिला दरोगा

दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने इसरो में वैज्ञानिक

स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!