मुजफ्फरपुर में 13 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा मजफूर अहमद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर। पिछले 13 वर्षों से लूट के एक मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के चकभिखी सिवानपट्टी निवासी मजफूर अहमद उर्फ आजम के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे कांटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां से न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
2013 के लूटकांड का था आरोपित
पुलिस के अनुसार कांटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में दर्ज एक लूटकांड में मजफूर अहमद नामजद आरोपित था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस कई वर्षों तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। दरभंगा और मुजफ्फरपुर में भी दर्ज हैं मामले जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान भी उसने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा।
उसके खिलाफ दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के लिए वह लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। तकनीकी निगरानी से मिली सफलता एसटीएफ ने लंबे समय से फरार अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी शुरू की थी। मजफूर अहमद भी इस सूची में शामिल था।
मानवीय सूचना और तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान उसका लोकेशन अहियापुर क्षेत्र में मिला। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें
जलावन की लकड़ी को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, शिवहर में एक की मौत, छह से अधिक घायल
ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी हो गई महिला दरोगा
दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने इसरो में वैज्ञानिक
स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल
हैंडबॉल का ट्रायल आरंभ , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी- विजय
सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
