Headlines

मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा

मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक जंक्शन के पुराने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं रथ यात्रा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन के सौजन्य से किया गया।

 

इस अवसर पर इस्कॉन के महंत धीर दशरथ दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक कराया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में जय बिहार फाउंडेशन के संरक्षक संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, रंजन सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

यह भी पढ़ें

सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!