Headlines

यूटोपिया कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को मिली नई जर्सी, जनप्रतिनिधियों ने किया अनावरण

यूटोपिया कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को मिली नई जर्सी, जनप्रतिनिधियों ने किया अनावरण

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

यूटोपिया पब्लिक स्कूल, चंदेश्वर मोड़, मशरक के परिसर में बुधवार को यूटोपिया कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशरक नगर पंचायत के चेयरमैन सोहन महतो ने खिलाड़ियों की नई जर्सी का विधिवत अनावरण किया।

इसके बाद अकादमी के सभी खिलाड़ियों को उनके नाम अंकित नई जर्सी प्रदान की गई। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और बेहतर भविष्य का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यूटोपिया कबड्डी अकादमी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

अकादमी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नई जर्सी मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा। खिलाड़ियों ने अकादमी और अपने क्षेत्र का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें

दरौली पुलिस पर हमला, अवैध खनन व शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर

कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर सफल, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

250@अमेरिका इस दुनिया का सबसे पावरफुल देश है,कैसे?

पीएम मोदी को इंडोनेशिया में ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!