सीवान जिलाधिकारी ने डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा दरौली प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज के लिए चयनित कृषि फार्म की भूमि का निरीक्षण किया गया, नव निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन की जांच की गयी साथ ही गुणवत्ता एवं काम पूरा होने के समयावधि को लेकर वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया तत्पश्चात् सरयू नदी किनारे निर्माणाधीन स्नान गृह-सह-मल्टीपरपस हॉल/मैरिज हॉल आदि कार्य का निरीक्षण भी किया गया जिसकी गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया
सिसवन प्रखंड अंतर्गत सिसवन पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन तथा परियोजना से संबंधित आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण किया जाय तथा यदि किसी प्रकार की बाधा हो तो उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि महाविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि सिसवन एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्त्वपूर्ण पहल है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने निकट ही प्राप्त होगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को भूमि की स्थिति एवं अब तक की गई कारवाई से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी सिवान के साथ अपर समाहत्र्ता, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सिवान सहित दोनो प्रखंड/अंचल के संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
मौके पर सीओ विद्याभूषण भारती, बीडीओ सीखा दीप्ति, पवन पांडेय थे।
यह भी पढ़ें
दरौली पुलिस पर हमला, अवैध खनन व शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
