बांका डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा,मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में हुई थी 2 युवकों की हत्या, बेगूसराय से दबोचा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बांका में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में किया गया था,पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि 5 जुलाई को धर्मराय गांव निवासी गुंजन कुमार सिंह (34) और सिंधु कुमार (33) बाइक से बलिया-पड़तल्लो मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना पर पहुंचे थे एसपी और एसडीपीओ घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमितेश कुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। मृतक सिंधु कुमार की बहन के बयान पर अमरपुर थाना में कांड संख्या 393/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
एसआईटी ने तकनीकी, मानवीय और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारी रंजिश पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सोमनाथ सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उसके खिलाफ 2022 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट तथा 2024 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। एसपी बोले-मामले की जांच की जा रही एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को त्वरित खुलासे का श्रेय दिया। छापेमारी दल में बांका पुलिस अंचल निरीक्षक रमाशंकर सिंह, अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस बल एवं टेक्निकल टीम शामिल थे।
यह भी पढ़ें
डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता
BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य
अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल
अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल
