Headlines

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

ट्रक के पहिया के नीचे दबा स्‍कूटी व छात्रा

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

कम्‍यूटर सीखने जा रही थी मशरक कि हुआ हादसा

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

ट्रक के पहिया के नीचे दबा स्‍कूटी व छात्रा

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे स्‍कूटी के सवार छात्रा दब कर गंभीर रूप से

घायल हो गई।  जिसे  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।

 

घायल छात्रा सिवान जिले के सरसईया गांव निवासी शहनाज खातून हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया।

घटना के बारे में बताया गया कि छात्रा स्कूटी पर सवार होकर मशरक कम्प्यूटर क्लासे करने आ रही थी कि सियरभुक्का गांव में टर्निंग पर ट्रक की चपेट में आ गयी और ट्रक के नीचे स्कूटी समेत दब गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।

घायल छात्रा की ईलाज करते चिकित्‍सक

वहीं एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर सियरभुक्का गांव में प्रतिदिन हो रहीं सड़क दुघर्टना से ग्रामीणों आक्रोशित हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदु मोड़ से देवरिया मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर की दूरी में एन एच 227 ए राम जानकी पथ ग्रामीण सड़क बन गई है। सड़क के किनारे तक ग्रामीणों के द्वारा पक्का निर्माण, भूसा रखनें की बेढ़ी और अन्य ईट और मकान निर्माण की सामाग्री रख अतिक्रमण कर ली गई है। जिससे प्रतिदिन सड़क दुघर्टना में लोग घायल या मृत हो जा रहें हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग की।

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया का 1170 साल पुराना परमब्रह्म मंदिर

जेडीयू की नई टीम का ऐलान, 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव समेत 74 सचिवों की नियुक्ति

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!