Headlines

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड की मड़सरा पंचायत में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीवान के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमिताभ सिंह ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर डीडीसी अमिताभ सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शिम्पी कुमारी, अंचलाधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश नारायण, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बबलू तिवारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक सिंह, आशुतोष तिवारी, नित्यानंद तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!