Headlines

10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद

10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

अहियापुर थाना क्षेत्र में दरभंगा के केवटी के प्रखंड कार्यपालक सहायक से हथियार के बल पर 10 लाख रुपए लूटकांड में करीब दो माह बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनसे 10 लाख रुपए और आभूषण बरामद किए गए हैं। चारों से पूछताछ के आधार पर लूट की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य अपराधियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तारी और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। घटना 16 मई की देर रात की हुई थी। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मो. सादाब दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

 

वह बकाया 10 लाख रुपए लेने बोचहां थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर गए थे। वहां नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल गफ्फार ने उन्हें रुपए दिए थे। वह देर रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान अहियापुर थाना क्षेत्र में जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के समीप पुल पर अपराधियों ने उन्हें सुनसान स्थान पर रोक लिया और पिस्टल का भय दिखा कर 10 लाख रुपए लूट लिए।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी थी। अहियापुर थाने में केस भी दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, सर्फुद्दीनपुर से रुपए लेकर लौटने के दौरान उनके साथ एक व्यक्ति भी था। आरोप है कि सुनसान जगह देखकर उन्हें रुकवाया गया और साजिश के तहत रुपए लूट लिए गए। वारदात के बाद संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने ₹20,000 रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या

दरौंदा के बगौरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सत्र का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई राह

दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार विशेष शिविर, लाभार्थियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सीवान जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ

अंडा देने वाली मछली नहीं खाने से मछली उत्पादकता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ प्रेम प्रकाश  

Leave a Reply

error: Content is protected !!