Headlines

अंडा देने वाली मछली नहीं खाने से मछली उत्पादकता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ प्रेम प्रकाश  

अंडा देने वाली मछली नहीं खाने से मछली उत्पादकता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ प्रेम प्रकाश
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार )::

अंडा देने वाली मछली को नहीं खाना चाहिए । इससे मछली उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा । यह बात प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर चंवर स्थित सहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र के भ्रमाण के लिए पहुंचे मत्स्ययिकी महाविद्यालय ढोली के मत्स्य वैज्ञानिक और छात्र मत्स्य अधिष्ठा डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार को कही । उन्होंने कहा कि मछली के अंडा देने के सीजन में अगर कोई दो किलोग्राम का रहु मछली मार कर खाता है तो लगभग चार लाख मछली के अंडे को मारता है ।

 

जिससे मछली के प्रजनन बाधित होता है । भ्रमण दल सहनी मत्स्य उत्पादन सह फीस फीड मिल का भी अवलोकन किया तथा जानकारी हासिल किए।वही मत्स्य पालक किसान शिव प्रसाद सहनी से मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखा तथा उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को साझा किए। मत्स्य अधिष्ठा डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की सहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र पर मत्स्य स्नात्तकोत्तर तथा शोध के छात्रों ने कार्य स्थल को देखा और समझा।

 

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में अंडा देने के समय मछली के शिकार पर रोक है। इसके साथ ही साथ मछली के साइज को भी तय किया गया है।उन्होंने कहा की महाराष्ट्र में अंडा देने वाले सीजन में मछुआरा मछली पकड़ने समुन्द्र में नहीं जाते है। भ्रमण टीम में विभागध्यक्ष मत्स्य डॉ. घनश्याम नाथ झा, विभागध्यक्ष एकवाकल्चर डॉ. शिवेंद्र कुमार, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार ब्रह्माचारी, डॉ. एस विधासागर सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

राजकीय डिग्री कालेज का दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन

मशरक की खबरें : चैनपुर स्थित एसबीआई शाखा में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

रघुनाथपुर : सीओ का पदभार ग्रहण किए मुकेश कुमार

305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को

मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार

कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज

  सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार  

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजि

Leave a Reply

error: Content is protected !!