Headlines

पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार

पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

अवैध कारतूस की मिनी फैक्ट्री का संचालन व कारतूस बनाने के मास्टर माइंड फेनहारा थानाक्षेत्र के मड़पा मोहन निवासी श्रीकांत ने कई ठिकाने बना रखे थे।सबसे अहम यह कि उसने मौत का सामान बेचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौत का सामान कारतूस बनाने के लिए फैक्ट्री लगा रखी थी। एनएच को इस कारण से चुना था ताकि आसानी से अवैध कारतूस की बिक्री एक से दूसरे जिलों में की जा सके।

 

चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार श्रीकांत इस पूरे कारखाने का मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और कारतूस तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2012 में इसी मामले में मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से इसने अवैध कारतूस का धंधा शुरू किया था। धंधे से जुड़े अन्य की खोज में चल रही छापेमारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंच नमूना संग्रह किया। इसके बाद से गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कारतूस फैक्ट्री के निरीक्षण व बदमाशों से पूछताछ कर इस रैकेट में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। छापेमारी टीम होगी पुरस्कृत पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छापेमारी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, पकड़ीदयाल के चंदन कुमार, चकिया थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार, पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार, मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव, गड़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे, फेनहारा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

मुजफ्फरपुर व बेतिया के आपराधिक गिरोह पुलिस रडार पर

पुलिस अधीक्षक के अनुसार यूएपीए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ गिरोह से संबंधित सभी शातिरों की खोज में पुलिस की टीम लगी है। मुजफ्फरपुर व बेतिया के कई गिरोहों से कारतूस बनाकर बेचनेवालों का संबंध रहा है। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटाने के साथ-साथ कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

दारौंदा में आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था

सीवान के बुद्धिजीवियों ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की किया निंदा

Leave a Reply

error: Content is protected !!