कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भोजपुर के कोईलवर 16 जून की रात होटल व्यवसायियों पर फायरिंग और लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनकी निशानदेही पर छह अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
होटल संचालक से चेन और नकदी की लूट एसडीपीओ सदर-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि 16 जून की देर रात कोईलवर शहीद कपिलदेव चौक स्थित होटल ‘अतिथि’ के संचालक अरविंद कुमार अपने सहयोगियों बबलू कुमार और अभिषेक कुमार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे.इसी दौरान वार्ड 08 स्थित शिव मंदिर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. इसके बाद अपराधियों ने अरविंद कुमार के गले से सोने की चेन और बाइक पर टंगे झोले में रखे करीब 40 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए.
इस मामले में कोईलवर थाना में कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया था. छापेमारी में हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई. इस दौरान कोईलवर नगर पंचायत वार्ड 02 निवासी नरेश प्रसाद के घर छापेमारी कर उसके बेटे मुन्ना कुमार को 3.15 बोर की रायफल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.इसके बाद उसकी निशानदेही पर वार्ड 08 बनपर टोली निवासी अभिषेक उर्फ मोदिया को भी गिरफ्तार किया गया.
लूट का सामान भी बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोदिया के पास से लूट की राशि में से 2500 रुपये, वादी का आधार कार्ड और मोबाइल चार्जर बरामद किया है. इसके अलावा घटनास्थल के पास छठ घाट से भी वादी का मोबाइल चार्जर बरामद किया गया.आठ अपराधी थे शामिल, छह फरार पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल आठ अपराधी शामिल थे. इनमें से छह ने सीधे वारदात को अंजाम दिया, जबकि दो अपराधी लाइनर की भूमिका में थे, जो होटल व्यवसायियों की गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे.
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य छह अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.एक और मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के बाद कांड संख्या 153/26 भी दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें
पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार
सीवान के बुद्धिजीवियों ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की किया निंदा
