ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर,सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोई हुई मोबाईल को बरामद कर उसके मालिक को लौटाने का काम किया। इस संबंध में बताते हैं कि पिछले तीन महिने पूर्व अमनौर के पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा की मोबाईल खो गयी थी। मोबाईल के खो जाने की लिखित शिकायत पत्रकार मिश्रा ने अमनौर थाना में की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपने तकनीकि शाखा की सहायता से मोबाईल खोजकर सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के दर्जनों लोगों की खोई हुई मोबाईल को बरामद कर उसे वापस करने का काम किया गया है।
वहीं अपनी खोई हुई मोबाईल पाकर पत्रकार पंकज मिश्रा ने अमनौर थाना पुलिस की कार्य-शैली की प्रशंसा की। मौके पर थाना के तकनीकि विभाग की नीकू कुमारी, अवर निरीक्षक हरिनारायण साव मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक
मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह
रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त
मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…
बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा
सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया
कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
