Headlines

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल

आभार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के परिसीमन फैसले पर जताया आभार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर,सारण (बिहार):

 

 

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार भवन में सोमबार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक “आभार यात्रा” के तत्वावधान में हुई, जिसमें प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय मुख्य रूप से शामिल हुए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय का गरमजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

36 वर्षों बाद परिसीमन पर ऐतिहासिक फैसला

बैठक को संबोधित करते हुए मिथलेश राय ने कहा कि _“लगातार संघर्ष के बाद जिस मुकाम पर हम पहुंचे हैं, उसमें निश्चित रूप से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अहम रोल रहा है। यह लड़ाई त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण की लड़ाई है, जिसे 2022 से शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि _“हर आंदोलन में आप सभी ने साथ दिया। पटना की धरती पर बहुत बड़ा आंदोलन हुआ। शुरुआती दौर में सरकार ने नहीं सुना, पर हम लोग नहीं माने। धीरे-धीरे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में कई फैसले करवाए गए।

मिथलेश राय ने कहा कि _“आज हम आभार व्यक्त करने आए हैं। सबसे ज्यादा आभार माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का है। जिस आंदोलन को हम 36 वर्षों से चला रहे थे, हर साल परिसीमन की मांग उठाते थे, उस ऐतिहासिक मांग को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में पारित कर दिया है। इस फैसले से पंचायती राज व्यवस्था की नींव मजबूत हुई है। इसमें बिहार सरकार का अहम रोल है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है और बहुत कुछ देने का वादा भी किया है।

बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह ने की। इस मौके पर लच्छी पंचायत के मुखिया सुनील राय, , कटसा के गौतम साह मुखिया ई प्रतीक कुमार, पंकज कुमार राय, मुस्तफा अंसारी, सुदीश सिंह, प्रतिनिधि दीपू राय,कोरेया के मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर महतो सत्येंद्र राम, संजय साह समेत बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने परिसीमन के फैसले का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त जताया।

 

यह भी पढ़ें

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया   

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त

मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के इंजीनियर की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, जानिए रेड में 3 फ्लैट, 12 जमीन के प्लॉट समेत क्या-क्या मिला

वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!