मशरक में सहयोग शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं के लिए लिए गए आवेदन
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के गंगौली एवं खजुरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर तथा नगर पंचायत क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए।
शिविर का निरीक्षण बीडीओ पंकज कुमार, सीओ राहुल कुमार एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार ने किया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों के काउंटरों पर लोगों के आवेदन जमा कराए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें
शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत तोहरे के मांगिला जानु हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
महम्मदपुर में सहयोग शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
