महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई की बरखी में उमड़ा जनसैलाब, दी श्रद्धांजलि
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव में महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह के बड़े भाई, मांझी विधायक रणधीर सिंह के चाचा तथा तरैया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे युवराज सुधीर सिंह के पिता स्वर्गीय दीनानाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि (बरखी) पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सोनपुर विधायक विनय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय दीनानाथ सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय दीनानाथ सिंह के सामाजिक जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें
शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत तोहरे के मांगिला जानु हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
महम्मदपुर में सहयोग शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
