नीलगाय के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल
एक माह में छह गम्भीर हादसों से दहशत
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के दरौली, प्रखण्ड क्षेत्र में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दरौली मैरवा रोड पर करोम गांव के पास नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल दोन बाजार निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव व शिवनारायण राम है।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामाजिक कार्यकर्ता बहारन अली ने उपचार के लिए दोन बाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही नीलगाय ने तेज रफ्तार बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों सहित बहारन अली ने बताया का कि पिछले एक माह के दौरान नीलगाय के कारण क्षेत्र में यह छठी दुर्घटना है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नीलगायों के आतंक से निजात दिलाने तथा दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
सहसराव पंचायत में सहयोग शिविर में 39 में 9 मामले का हुआ निष्पादन
वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज
महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई की बरखी में उमड़ा जनसैलाब, दी श्रद्धांजलि
मशरक में सहयोग शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं के लिए लिए गए आवेदन
