Headlines

दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

श्रीनारद मीडिया,  अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के गड़वार निवासी परमेन्द्र राजभर व सरना निवासी श्यामलाल साहनी है।

दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष अभियान के तहत दोनों की गिरफ्तारी की गई।

 

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

सहसराव पंचायत में सहयोग शिविर में 39 में 9 मामले का हुआ निष्पादन

वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट  प्राथमिकी दर्ज

महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई की बरखी में उमड़ा जनसैलाब, दी श्रद्धांजलि

मशरक में सहयोग शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं के लिए लिए गए आवेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!