Headlines

वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट  प्राथमिकी दर्ज

वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट  प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट ( सीवान ):

 

सीवान जिला के थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में वर्षा में बथान में गिरे करकट को ठीक कर रहे भाई बहन को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अमित कुमार दूबे, उसके भाई पंकज कुमार, बहन जूही कुमारी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार दूबे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया।

इस मामले में अमित कुमार दूबे के आवेदन पर सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें भूषण दूबे, गिरीशदेव दूबे, ऋषिदेव दूबे, सुधांशु दूबे, नीतीश कुमार दूबे उर्फ गोलू दूबे, अभिषेक दूबे, राहुल कुमार, मंटू दूबे सहित 10 लोगों को आरोपित किया गया है। सभी पर उसने लाठी, डंडा, कुदाल, लोहे का रड (खंती), फरसा, तलवार से हमला कर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया लगाया है।

 

उसने उनलोगों पर उसके मां के गले से मंगलसूत्र, बहन के गले से सोने का चेन छीन लेने व भाई के पॉकेट से पांच हजार रूपये छीन लेने का आरोप लगाया है।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से न्यायालय में मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें

शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत तोहरे के मांगिला जानु हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

जीरादेई में सहयोग शिविर: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, 93% आवेदनों का 10 दिनों में निपटारा

महम्मदपुर में सहयोग शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

25 हजार का इनामी अपराधी खोरमपुर से गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!