Headlines

10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार

10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क के समीप एक बाउंड्री वाले कामत परिसर से 158 किलोग्राम गांजा बरामद होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर के केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने चंद रुपयों के लालच में तस्कर का मादक पदार्थ अपने परिसर में छिपाया था.

 

अब मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 158 किलो गांजा बरामद नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया-अररिया हाईवे पर कुसियारगांव स्थित एक बाउंड्री वाले कैंपस में मादक पदार्थ और शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की. तलाशी के दौरान परिसर से करीब 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

 

मामले में नगर थाना कांड संख्या 381/26 दर्ज कर परिसर के केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया गया.पूछताछ में खुला राज, तस्कर का माल रखा था छिपाकर एसडीपीओ के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अवधेश ऋषिदेव ने स्वीकार किया कि उसने कुछ रुपये के लालच में एक तस्कर का गांजा परिसर में रखवाया था. पुलिस ने फिलहाल मुख्य तस्कर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

 

अधिकारियों का कहना है कि तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच भी जारी है. 10 साल का भरोसा एक झटके में टूटा स्थानीय लोगों के अनुसार अवधेश ऋषिदेव पिछले लगभग 10 वर्षों से इस परिसर की देखरेख कर रहा था. जमीन और कामत की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उसी के पास थी. पूर्व विधायक ने उस पर भरोसा कर परिसर की चाबी और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी.

 

ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को वर्षों तक ईमानदारी का प्रतीक माना गया, उसी पर अब अवैध मादक पदार्थ छिपाने का आरोप लगा है.ग्रामीण बोले, पूरे नेटवर्क की हो जांच घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर गांजा परिसर तक कैसे पहुंचा. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

लोगों ने देर शाम मचानों पर जुटने वाले संदिग्ध लोगों की भी जांच करने की मांग की है.मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!

रसूलपुर पंचायत में डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दारौंदा के रुकुंदीपुर और रसूलपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!