Headlines

दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण

दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण(बिहार):

स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा का निर्माण सारण जिले के दाउदपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर किया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण को लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह योद्धा फाउंडेशन द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

निर्माण स्थल पर पहुंचे महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह हमारे गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी आदमकद प्रतिमा से युवा पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी।

 

यह प्रतिमा सिर्फ पत्थर की मूर्ति नहीं, बल्कि हमारे इतिहास और संस्कृति की जीवंत पहचान होगी।इस मौके पर महंथ ब्रजेश दास जी महाराज,रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह,संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार

बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!

रसूलपुर पंचायत में डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दारौंदा के रुकुंदीपुर और रसूलपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!