Headlines

डीएम एसपी ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल अरेस्ट  के प्रति छात्राें  को किया जागरूक

डीएम एसपी ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल अरेस्ट  के प्रति छात्राें  को किया जागरूक
जिला के चयनित विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, सिवान के आदेशानुसार आज दिनांक-21.07.2026 को जिला के चयनित विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों क्रमशः वी0एम0 उच्च विद्यालय-सह-इण्टर काॅलेज, सिवान, डी0ए0वी0 उच्च विद्यालय-सह-इण्टर काॅलेज, विद्या भवन महिला महाविद्यालय, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय-सह-इण्टर काॅलेज, पचरूखी, श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय-सह-इण्टर काॅलेज एवं हरिराम उच्च विद्यालय-सह-इण्टर काॅलेज, मैरवा में जिला स्तरीय पदाधिकारियों क्रमशः   अमिताभ सिंह, उप विकास आयुक्त, सिवान,
  जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला योजना पदाधिकारी, सिवान,   जुली कुमारी, वरीय उप समाहर्ता,   कुमार अभिजीत, डी0पी0ओ0 माध्यमिक शिक्षा, सिवान, सैयद तारिक सज्जाद, डी0पी0ओ0 समग्र शिक्षा एवं   रामनाथ बैठा, डी0पी0ओ0 मध्याह्नन भोजन योजना के साथ समन्वय स्थापित कर जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से संबंधित तकनिकी जानकारी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं एवं युवाओं को विशेष कर साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, आनलाईन वित्तीय सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्राॅड की रोकथाम एवं साइबर हेल्पलाइन आदि विषयों पर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, सिवान, पुलिस अधीक्षक, सिवान, उप विकास आयुक्त, सिवान एवं अन्य पदाधिकारियों ने छात्र/छात्राओं एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित बारीकियों को उनके बीच साझा कर जागरूक किया।

यह भी पढ़ें

सहसराव पंचायत में सहयोग शिविर में 39 में 9 मामले का हुआ निष्पादन

वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट  प्राथमिकी दर्ज

महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई की बरखी में उमड़ा जनसैलाब, दी श्रद्धांजलि

मशरक में सहयोग शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं के लिए लिए गए आवेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!