बक्सर में पुलिस पर हमला: छत से बरसे पत्थर और लाठी-डंडों से की पिटाई; ASI का हाथ टूटा; कई घायल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बक्सर! नगर थाना क्षेत्र अंर्तगत बुधनपुरवा मोहल्ले में आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई नगर थाना की पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया।हमले में एक एएसआई को गंभीर चोट आई है वहीं एक एसआई भी जख्मी हो गए। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई।इस मामले में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
आर्म्स एक्ट के आरोपितों को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस नगर थानाध्यक्ष मनोज्ञ कुमार सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत फायरिंग के एक मामले कांड संख्या 666/25 के दो अभियुक्तों बुधनपुरवा निवासी सोनू यादव और मोनू यादव दोनों पिता ललन यादव को गिरफ्तार करने देर रात 12 बजे पुलिस टीम गईं थी,पुलिस जैसे ही दरवाजे पर पहुंची कि ऊपर से पथराव करते हुए आठ से 10 की संख्या में हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।इस घटना में एएसआई अजय कुमार को काफी चोट आई है।
उनका हाथ भी टूट गया,जबकि कांड के अनुसंधानकर्ता धीरज कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए। एएसआई पटना रेफर पुलिस टीम किसी तरह वहां से निकलकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से जख्मी एएसआई को पटना रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में राहुल सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
यह भी पढ़ें
वैशाली में 8 साल के बच्चे अपहरण:परिजन बोले- हत्या कर शव गंगा में फेंका
बडहरिया थानान्तर्गत गृहभेदन के कांड का सफल उद्भेदन, संलिप्त महिला अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद
आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य
बीस सूत्री समिति की बैठक में छाए जनहित के मुद्दे, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
