
बीस सूत्री समिति की बैठक में छाए जनहित के मुद्दे, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की जो अंगबाड़ी केन्द्र वर्तमान में निजी भवनों में संचालित हो रहे हैं को शीघ्र सरकारी भवनों में स्थानंतरित किया जाय, स्वास्थ्य, नल-जल योजना के संचालन पर , सड़क, बिजली, आवास, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में उपाध्यक्ष मनोज सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव शिल्पी कुमारी, बीईओ सौरभ सुमन,राजस्व अधिकारी स्वर्णिका चंद्रा बीसीओ रामनारायण साह, बीएओ रामवीर सिंह, सीडीपीओ, पीएचईडी तथा समिति के सदस्य उमाशंकर सिंह, अरुण भारती, संजीव सिंह, पप्पू पासवन मधेश प्रसाद, नेसमूल हक़ सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
