Headlines

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कैमूर जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल साहेब पासवान उर्फ देवा उर्फ गणेश पासवान और उसके सहयोगी मुन्ना पासी को मोहनिया पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

 

गिरफ्तारी की जानकारी गुरुवार को मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल साहेब पासवान अपने घर पर मौजूद है. सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस ने वार्ड संख्या-12 स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसी दौरान उसके सहयोगी मुन्ना पासी को भी पकड़ा गया.

 

मुन्ना पासी मोहनिया थाना कांड संख्या 983/25 में नामजद आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था.हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित आठ मामलों में वांछित, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार साहेब पासवान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ मोहनिया, दुर्गावती और सोनहन थानों में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2015 का लूट कांड, वर्ष 2016 और 2020 के हत्या के मामले, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2025 में बीएनएस के तहत दर्ज गंभीर मामले शामिल हैं.

 

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान और उसके सहयोगी मुन्ना पासी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!