Headlines

भरहोपुर में दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, दोनों घायलों का एकमा सीएचसी में हुआ उपचार

भरहोपुर में दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, दोनों घायलों का एकमा सीएचसी में हुआ उपचार

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


सारण जिला के  एकमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से हुई झड़प के बाद ग्रामीणों व युवाओं की भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के भरहोपुर मठिया निवासी सुशील साह के पुत्र सचिन कुमार साह (19) तथा रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र निशांत चौधरी (18) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भरहोपुर गांव के समीप किसी बात को लेकर दोनों युवकों की अज्ञात ग्रामीणों से मामूली कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, घटना के पीछे का वास्तविक कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सीएचसी एकमा में ड्यूटी पर तैनात वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगा सागर विंदु ने स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन सीएचसी परिसर के बाहर एकत्र हो गए।

 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो युवकों के एकमा थाना क्षेत्र में घायल होने की घटना को लेकर नगर पंचायत एकमा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
मामले की सूचना एकमा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है और पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें

बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल ,  रेफर

बक्सर में पुलिस पर हमला: छत से बरसे पत्थर और लाठी-डंडों से की पिटाई; ASI का हाथ टूटा; कई घायल

मुंगेर में हरपुर पुलिस की कार्रवाई:लाल वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए,

वैशाली में 8 साल के बच्चे अपहरण:परिजन बोले- हत्या कर शव गंगा में फेंका

बडहरिया थानान्तर्गत गृहभेदन के कांड का सफल उद्भेदन, संलिप्त महिला अभियुक्त गिरफ्तार

सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद

आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

Leave a Reply

error: Content is protected !!