Headlines

दरौली  विधायक ने  सरयू नदी पर बन रहे पक्का पुल  में हो रही देरी का मामला विधान सभा में उठाया

दरौली  विधायक ने  सरयू नदी पर बन रहे पक्का पुल  में हो रही देरी का मामला विधान सभा में उठाया

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली व खरीद के बीच सरयू नदी पर बहुप्रतीक्षित पक्का पुल निर्माण में हो रही लगातार देरी का मामला शून्यकाल के दौरान गुरुवार को बिहार विधानसभा में उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक विष्णुदेव पासवान ने सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया और निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर चिंता जताई।

विधायक ने कहा कि इधर दरौली व यूपी के बलिया जिले के खरीद घाट के बीच पक्का पुल के निर्माण में देरी के कारण एवं आसपास के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा पुल को जल्द पूरा कराने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकार इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी और पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें

कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर

Leave a Reply

error: Content is protected !!